Jaunpur News : सोते समय सांप के डसने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Naya Savera Network
मछलीशहर, जौनपुर। क्षेत्र के बसढुवा गांव में शुक्रवार रात सोते समय सांप के डसने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बसढुवा निवासी कल्पनाथ बिंद रात में अपने घर में बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ देर बाद नींद खुलने पर उन्हें शरीर में कुछ काटने का एहसास हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद कल्पनाथ को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल संघ मंडल वाराणसी के प्रांतीय सदस्य / मंडल अध्यक्ष डॉ. संतोष तिवारी की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

समाजसेवी उमाकांत वर्मा की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!