Jaunpur News : दो साल से ध्वस्तीकरण का इंतजार कर रहा फिरोजपुर प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन

Naya Savera Network
जौनपुर। फिरोजपुर प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन करीब दो वर्षों से ध्वस्तीकरण का इंतजार कर रहा है। भवन को अनुपयोगी घोषित किए जाने के बाद उसमें पढ़ाई बंद कर दी गई है। पर्याप्त कमरों की कमी के कारण अब शिक्षकों को एक ही कमरे में दो-दो कक्षाएं संचालित करनी पड़ रही हैं।

विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या संतोषजनक है, लेकिन कक्षाओं के लिए पर्याप्त कमरों का अभाव शिक्षकों और बच्चों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। एक ही कमरे में दो कक्षाएं चलने से पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

प्रधानाध्यापक पुष्पा गुप्ता ने बताया कि जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण और नए भवन के निर्माण के लिए विभाग को कई बार लिखित सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस बार जारी सूची में विद्यालय को जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण और नए भवन के निर्माण के लिए शामिल किया गया है।

हालांकि, ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसकी समयसीमा अभी तय नहीं है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर परिवार की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!