Jaunpur News : सचल विज्ञान प्रदर्शनी ने छात्रों में जगाई वैज्ञानिक सोच

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ की ओर से सोमवार को बीएनबी इंटर कॉलेज में सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय प्रशासन की उपस्थिति में हुआ, जहां छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा।

प्रदर्शनी में "दैनिक जीवन में मशीन" विषय पर आधारित 20 स्वचालित तथा लगभग 40 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से लीवर, पुली, गियर, ऊर्जा, गति एवं अन्य वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। आंचलिक विज्ञान नगरी की टीम के प्रमुख आशु एवं तकनीकी सहायक सूरज कुमार यादव ने वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

उन्होंने बताया कि सचल विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीन विकास से उन्हें परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवशंकर मिश्र, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रदर्शनी को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विज्ञान मॉडलों के माध्यम से नई जानकारियां प्राप्त कीं।

डॉ. संतोष तिवारी प्रांतीय सदस्यमंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल संघ मंडल वाराणसी की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

बी.आर.पी. इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

पब्लिक इंटर कालेज केराकत प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!