Jaunpur News : सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। सावन के प्रथम सोमवार पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। विंध्याचल से गंगाजल लेकर रविवार रात तक पहुंचे कांवरियों ने सोमवार को विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
नगर के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, गोला बाजार स्थित शिव मंदिर, पक्का तालाब के रामेश्वर महादेव मंदिर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर, कसियाव शिव मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, घी, शहद, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं मिष्ठान अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजते रहे। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती रही, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सावन के प्रथम सोमवार पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।

आरिफ अंसारी पत्रकार पूर्व संवाददाता - डी. डी. मेट्रो न्यू दिल्ली दूरदर्शन केंद्र लखनऊ की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!