Jaunpur News : सर्पदंश से विवाहिता की मौत, बच्चों को दूध पिलाते समय डसा

Naya Savera Network
सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, तीन बेटियों के सिर से उठा मां का साया
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी पंकज गौतम की पत्नी रीना गौतम (28) शुक्रवार दोपहर अपने मासूम दुधमुंही बच्ची को दूध पिला रही थी। इसी दौरान विषैले सर्प ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा ही रहे थे कि तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन झाड़-फूंक के लिए गाजीपुर ले गए, लेकिन विवाहिता को बचाया नहीं जा सका। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और शनिवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीना की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतका की तीन बेटियां हैं।

वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रोपाइटर अजय कुमार सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!