Jaunpur News : निहारिका ब्यूटी सैलून की सभी सखियों ने सावन का किया जोरदार स्वागत

Naya Savera Network

दीप​क सिंह
शाहगंज, जौनपुर। "आया सावन झूम के..." इसी उत्साह और उमंग के साथ निहारिका ब्यूटी सैलून की सखियों द्वारा सावन के शुभ अवसर पर एक भव्य किटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन के मधुर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए तथा सावन से जुड़े रोचक खेलों का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम गेम की विजेता खुशबू जायसवाल रहीं, जबकि द्वितीय गेम में सपना गुप्ता ने बाजी मारी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने हरी साड़ी, हरी चूड़ियाँ और सुंदर गजरा धारण कर भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
इस पूरे कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था रूबी अग्रहरि द्वारा की गई। कार्यक्रम में स्वादिष्ट और विविध प्रकार के व्यंजनों का भी विशेष आकर्षण रहा, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने बारी-बारी से सावन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर खुशबू जायसवाल ने कहा कि हरा रंग केवल सावन का ही नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण का भी प्रतीक है। यह हमें प्रकृति से जुड़ने और अपनी समृद्ध भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को संजोकर रखने की प्रेरणा देता है।
हंसी, उल्लास, पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी सौहार्द से भरपूर यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।

व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!