Jaunpur News : गांवों के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगेंगे सूचना बोर्ड, तीन माह में कार्य पूरा करने के निर्देश

Naya Savera Network

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम कैंप कार्यालय पर वीबीजी-राम (जी) प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में एमडीएम शेड, तालाब एवं अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केंद्र, अन्नपूर्णा भवन, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सक्रिय जॉब कार्ड धारकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने, ग्राम पंचायतों में नियमित मास्टर रोल जारी करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न होने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अमृत सरोवरों को मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए वहां ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, ट्री गार्ड और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों के मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्राम सूचना बोर्ड स्थापित कराने के निर्देश दिए। इस बोर्ड पर गांव की जनसंख्या, महिला-पुरुष अनुपात, मतदाताओं की संख्या, ग्राम प्रधान का नाम, भू-जल की स्थिति, प्रमुख उपलब्धियां तथा विलेज सिटीजन चार्टर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित की जाएंगी।

उन्होंने उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को इन कार्यों का विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर नियमित निगरानी करने तथा सभी कार्य आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी नवीन अन्नपूर्णा भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए फ्लैग पोल स्थापित कराने को भी अनिवार्य बताया।

बैठक में विकास कार्यों के डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन पर विशेष बल देते हुए प्रत्येक परियोजना की डिजिटल डायरी तैयार करने, मनरेगा कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, डीसी मनरेगा, सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर परिवार की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!