Jaunpur News : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल जनसभा का आयोजन

Naya Savera Network
शिवपूजन पांडे
जौनपुर। अमर वीर शहीदों की पावन स्मृति में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे से मुंगरा बादशाहपुर में सुजानगंज बायपास रोड पर देव फिलिंग स्टेशन के बगल विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता  राजीव प्रताप सिंह (राजू भैया) करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक अवनीश तिवारी (गोलू) ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन कर, राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने की अपील की है। मुंगरा बादशाहपुर के प्रतिष्ठित लोकप्रिय समाजसेवी विमल सिंह ने भी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को व्यक्त करने की अपील की है। कार्यक्रम की जोरदार तैयारी की गई है। ऐसे में उम्मीद है कि यह कार्यक्रम जनपद का ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव  की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!