Azamgarh News: पूर्व नगर पालिका चेयरमैन शीला श्रीवास्तव का निधन

Naya Savera Network
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन श्रीमती शीला श्रीवास्तव का मंगलवार प्रातः लगभग 6:30 बजे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीमती शीला श्रीवास्तव लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से जुड़ी रहीं और नगर के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके निधन को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति बताया है।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर  प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह  प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

आरिफ अंसारी पत्रकार पूर्व संवाददाता - डी. डी. मेट्रो न्यू दिल्ली दूरदर्शन केंद्र लखनऊ की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!