Jaunpur News : बदहाल लिंक सड़क से ग्रामीण परेशान, कीचड़ में फिसलकर घायल हो रहे राहगीर

Naya Savera Network
जौनपुर। रामनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत हल डेडारपुर में इटायें-सितम सराय मार्ग से जुड़ने वाली लिंक सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों तथा राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार साइकिल, बाइक, ट्रैक्टर और कार जैसे वाहन भी इस मार्ग से गुजरने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। यह गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के साथ आसपास के कई गांवों के लोगों के आवागमन का भी मुख्य रास्ता है।

स्थानीय निवासी राकेश कुमार, रामसेवक और सुनील ने बताया कि कीचड़ के कारण सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। ग्राम प्रधान और सचिव से भी कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला। ग्रामीणों ने शासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है।

सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं


डॉ. संतोष तिवारी प्रांतीय सदस्यमंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल संघ मंडल वाराणसी की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!