चंदवक। क्षेत्र के बरौटी (चवरवर) गांव में पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
बरौटी (चवरवर) निवासी रवि निषाद पुत्र शिवपूजन निषाद ने पुलिस को तहरीर दी आरोप लगाया कि 29 जुलाई की सुबह करीब साढ़े सात बजे रुपये के लेन-देन को लेकर गांव के ही रविंद्र निषाद, शिवपूजन निषाद पुत्र स्व. भरत तथा छाया देवी पत्नी रविंद्र निषाद ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट दिया। आरोप है कि हमले में उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई, जिससे हाथ फ्रैक्चर हो गया।
पीड़ित का कहना है कि शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%95%20%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%2010%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A2%E0%A5%87%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpeg)

