Jaunpur News : पशुओं के सड़क पर छोड़ने से आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं

Naya Savera Network
दो पहिया वाहन सवार एवं पशु दोनों ही होते हैं घायल
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। पशुपालकों द्वारा सड़कों पर अपने पशुओं के छोड़ देने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं । जिसमें अधिकांश दो पहिया वाहन चालक के साथ पशु भी घायल हो जा रहे हैं ऐसी स्थिति में पशुपालकों से अपील किया जाता है कि वह अपने पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ें । उक्त बातें स्थानीय पशु चिकित्सा केन्द्र के पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 सुशान्त कुमार ने क्षेत्र के मछलीशहर रोड पर स्थित सरोखनपुर एवं सतहरिया गांव के पशु पालकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर समझाते हुए कही । डॉ0 सुशान्त कुमार ने कहा कि आप सभी अपने पशुओं को यदि चारे के लिए कहीं टहलाने ले जाते हैं तो साथ में स्वयं खड़े रहे जिससे कि पशु सड़कों पर न जाए और दुर्घटना की सम्भावना न रहे यदि पशुपालक बिना स्वयं साथ गए पशुओं को खुला छोड़ देंगे तो उससे जहां एक तरफ सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि होगी वहीं पशुओं के भी घायल हो जाने की सम्भावना बनी रहती है । पशु बेजुबान होते हैं उनके घायल हो जाने से उनका उपचार उनकी देखरेख भी बहुत बड़ी कठिन हो जाती है । उन्होंने पशुपालकों एवं किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह भविष्य में अपने पशुओं को बांधकर ही रखें और यदि कहीं चराने के लिए ले जा रहे हैं तो साथ में स्वयं अथवा घर का कोई व्यक्ति जाय अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध जहां पशुओं को पकड़ कर काजी हाउस में भेजा जा सकता है वहीं उनके खिलाफ जुर्माना भी हो सकता है । उन्होंने पशुपालकों से इन कार्रवाइयों से बचने की सलाह दी ।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से समस्त देशवासियों को श्रावण मास की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!