Jaunpur News : फर्जी मुठभेड़ के आरोप में 23 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, अदालत ने मांगी रिपोर्ट

Naya Savera Network
जौनपुर। चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी रवि यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत का मामला अब अदालत पहुंच गया है। रवि यादव की मां अमरावती देवी ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए एसओजी प्रभारी, तीन थाना प्रभारियों समेत 23 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सौरभ कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने मामले को सुनवाई योग्य मानते हुए खेतासराय थाने से आख्या तलब की है। अगली सुनवाई 7 अगस्त 2026 को होगी। याचिका में आरोप है कि पुलिस ने 23 मई को रवि यादव को दिल्ली से हिरासत में लिया और 24 मई की रात सुरेरी थाने में रखा। इसके बाद 25 मई की रात गोरारी तिराहे के पास फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उसकी हत्या कर दी गई। परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक और राज्य मानवाधिकार आयोग से भी की जा चुकी है।

गोविंद मिश्रा अवर अभियंता II मर्चेन्ट नेवी, महाराष्ट्र की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

कृष्णा सिंह संपादक इंद्रा एक्सप्रेस, मीडिया प्रभारी - लोक चेतना जौनपुर, उत्तर प्रदेश की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!