Jaunpur News : तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयकारा

Naya Savera Network
हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा, शहीदों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी की ओर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर अध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार निषाद के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, व्यापारी, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हुए। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबान पर भारत माता का जयकारा रहा।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पॉलिटेक्निक चौराहे से मां भारती की प्रतिमा की आरती के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा रूहट्टा, ओलंदगंज, सद्भावना तिराहा, जोगियापुर होते हुए कलेक्ट्रेट तिराहा स्थित शहीद स्तंभ पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहें, चंद्रशेखर आजाद अमर रहें और भगत सिंह अमर रहें जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। देशभक्ति गीतों की धुन पर युवाओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यात्रा में मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान और गरिमा की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और तिरंगे के सम्मान के लिए हजारों वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम उन सभी शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी यात्राएं वर्षभर आयोजित होनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता के महत्व और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों के जीवन से परिचित कराया जा सके।

तिरंगा यात्रा से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान को गति देने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान राहगीरों से हस्ताक्षर कराकर उन्हें अपने घर और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई गई।

यात्रा का सबसे आकर्षक पक्ष शहीदों और महापुरुषों की झांकियां रहीं। अश्व की अगुवाई में भारत माता, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, वीर अब्दुल हमीद, वीर सावरकर, सरदार पटेल, डॉ. भीमराव आंबेडकर तथा कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं सहित अनेक महापुरुषों और शहीदों की झांकियां निकाली गईं। भारत माता और महात्मा गांधी की सजीव झांकी लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र रही।

तिरंगा यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शहीदों की झांकियों और राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे लोगों पर पुष्पवर्षा कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। ध्वनि विस्तारक यंत्रों से बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अजय सिंह, संदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, विकास शर्मा, सुधांशु सिंह, नीरज सिंह, मंडल महामंत्री राजेश कन्नौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज मौर्य, अंजना सिंह, जय विजय सोनकर, बसंत प्रजापति, मनोज तिवारी, रीता पटेल, अरविंद गुप्ता, दीपक मिश्रा, निशाकांत द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, जगमेंद्र निषाद, मुन्ना सिंह, विपिन सिंह, सिपिन रघवंशी, निशि सोनकर, विमला श्रीवास्तव, मिलन, माधुरी, गायत्री, राखी, रत्नेश मौर्य, डॉ. ब्रह्मेश शुक्ल, सीमा तिवारी, शिव कमल मौर्य, धीरज सिंह, जटाशंकर त्रिपाठी, गौरव जायसवाल, अजीत श्रीवास्तव, राजेश निषाद, संदीप कुमार सोनकर, पंकज श्रीवास्तव, राजीव सिंह, राकेश शर्मा, राम भरत यादव, उपदेश चौहान, नंदलाल यादव, अंजना श्रीवास्तव, सुधांशु विश्वकर्मा, अंकित गुप्ता, पवन निषाद, मनोज सेठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव  की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!