Jaunpur News : पैतृक संपत्ति पर कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई गुहार

Naya Savera Network
बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी एक व्यक्ति ने पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी तेज बहादुर गौतम ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पैतृक संपत्ति का वर्षों पहले बंटवारा हो चुका है और वह अपने हिस्से के मालिक हैं। आरोप है कि उनके भाई बसंत लाल गौतम तथा उनके पुत्र शुभम गौतम और संदीप गौतम पूरी संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर उनके हिस्से की जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया गया। साथ ही कमरे में लकड़ी व अन्य सामान रख दिए, जिससे वह अपना ही कमरा उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई, कब्जा हटवाने तथा स्वयं और अपनी पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।


राम आधार सिंह महाविद्यालय आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!