Jaunpur News : सरायख्वाजा में जमीनी विवाद में युवती पर हमला

Naya Savera Network
लाठी-डंडों से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल,
मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लोहता गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक 24 वर्षीय युवती पर कथित तौर पर उसके पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, लोहता गांव निवासी शीतल यादव अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि 5-6 लोगों ने मिलकर शीतल यादव की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!