गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के ग्राम गजना निवासी राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र युवा पहलवान सौरभ यादव ने थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद शुक्रवार को गृह जनपद आगमन पर लोगों ने जगह जगह उनका स्वागत किया।मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने सौरभ यादव के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित करते हुए परिजनों को बधाई दी। सांसद ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।
कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण क्षेत्र का युवा भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि सौरभ की सफलता जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सांसद ने विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का मान और ऊंचा करेंगे। इससे पहले प्रसाद तिराहे के पास लोगों ने पहलवान का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान कोच अशोक सोनकर, मो.जैद हिटलर, अकसम सिद्दीकी, रामसम्हार यादव, अखिलेश यादव, घनश्याम यादव, पहलवान शोभनाथ, पहलवान चंद्रशेखर, पहलवान कमला आदि उपस्थित रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)