Jaunpur News : जमुहर बाजार में शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा

Naya Savera Network
पुलिस के साथ नोक झोक, हाइवे जाम कर रहे लोगो को बल प्रयोग कर हटाया
मछलीशहर, जौनपुर। जमुहर बाजार में चल रही शराब की दुकान का विरोध कर रही महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस के साथ नोक झोक हुई। हाइवे जाम कर रहे लोगो को पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया।तहसीलदार हुसैन अहमद ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार में आबादी क्षेत्र में शराब के दुकान चल रही है।उसको शिफ्ट कर गांव से गुजरे खाखोपुर मार्ग पर शिफ्ट किया जा रहा।इसके विरूद्ध ग्रामीणों ने 30जून को एस डी एम अजय उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा था। वृहस्पतिवार को जब दुकान संचालक के आने की सूचना मिली तो महिला और पुरुष मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो हाइवे जाम कर विरोध कर रही महिलाओं से नोक झोक हुईं।पुलिस ने बल प्रयोग कर चक्का जाम का प्रयास विफल कर दिया।महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया है।लोगों ने निवास कर रहे लोगो ने बताया कि उनके दरवाजे पर लोग आये दिन शराब पीकर अभद्र व्यवहार करते हैं।दारू के खाली रैपर और बोतलें उनके घरों के आस -पास फेंक देते हैं जिससे उनके घरों के पास गंदगी का अम्बार लगता है।तहसीलदार हुसैन अहमद ने बताया कि मौके पर जाकर ग्रामीणों को प्रशासनिक अधिकारियों के व्यस्त होने की जानकारी देते हुए शांत कराया गया है। अग्रिम निर्णय तक दुकान पुराने स्थान पर ही चलाने के लिए दुकानदार को निर्देशित किया गया है।मौके पर शांति कायम है।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!