Jaunpur News : 16 माह से जाम नाली से ग्रामीण बेहाल, जलनिकासी ठप

Naya Savera Network
जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के मानीकलां स्थित कम्पोजिट विद्यालय के पास मस्जिद जन्नतुल फिरदौस के पश्चिमी मोहल्ले में पिछले करीब 16 माह से नाली जाम होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली की नियमित सफाई न होने से घरों का गंदा पानी गलियों और आसपास जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि रोस्टर के अनुसार सफाई कार्य कराया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!