Jaunpur News : झुलसे बालक के इलाज को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विद्युत उपखंड पर किया चक्काजाम

Naya Savera Network
केराकत, जौनपुर। पूरनपुर गांव के झुलसे बालक शिवम के इलाज और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बालक को लेकर मनियरा मोड़ स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

सूचना पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया तथा बालक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था कराई। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने उपचार के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण 15 जुलाई को पूरनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर शिवम गंभीर रूप से झुलस गया था। वाराणसी में 16 दिन उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा घर ले जाने की सलाह दिए जाने से परिजन नाराज थे। इस घटना ने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और हादसा पीड़ितों के उपचार को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

राम आधार सिंह महाविद्यालय आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!