Jaunpur News : नरक बनी शेखपुर मोहल्ले की गलियां

Naya Savera Network
जौनपुर में विकास दावों की खुली पोल!
ट्रिपल इंजन सरकार में बदहाली की तस्वीर!
सड़क सालों से जर्जर, जलजमाव से जनता त्रस्त
जौनपुर। 'कहने को तो जौनपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार है, लेकिन धरातल पर विकास का आलम कुछ और ही बयां कर रहा है। नगर पालिका जौनपुर का एक ऐसा मोहल्ला आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, जहाँ के निवासियों को हर दिन नाले और नालियों के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जौनपुर के रोडवेज से कचहरी मार्ग पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के पहले कब्रिस्तान पड़ता है। इसी के पास अमर प्रिंटर्स के बोर्ड वाली गली से अंदर जाने वाला रास्ता शेखपुर मोहल्ले की एक गली की तरफ मुड़ता है। यहां की सड़क पिछले कई सालों से इतनी खस्ताहाल और जर्जर है, मानो यहाँ कभी सड़क बनी ही न हो। थोड़ा अंदर बढ़ने पर विकास के दावों की पोल पूरी तरह खुल जाती है। नालियों का गंदा और बजबजाता हुआ पानी सड़कों के ऊपर बह रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात हो या न हो यहां पर हमेशा नाली का पानी सड़क पर बहता है लेकिन बरसात में स्थित और खराब हो जाती है। चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ दिखाई देता है। समझ नहीं आता कि पैर कहां पर रखकर हम आगे बढ़े। बच्चों के स्कूल जाने के समय अक्सर कपड़े खराब हो जाते है। लोगों को इसी गंदे, संक्रामक पानी के बीच से पैर डुबोकर आना-जाना पड़ता है। स्थिति इतनी गंभीर है कि यहाँ कभी भी बड़ी महामारी या बीमारियाँ पैर पसार सकती हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका प्रशासन और जौनपुर जिला प्रशासन ने सालों से इस गंभीर समस्या की तरफ आँखें मूंद रखी हैं। स्थानीय जनता इस नरकीय जीवन से छुटकारा पाने के लिए अब प्रशासन से ठोस कदम उठाने की गुहार लगा रही है। देखना यह होगा कि इस ग्राउंड रिपोर्ट के बाद कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागता है या नहीं।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!