हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर 16.92 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Naya Savera Network
विशाखापट्टनम से नई दिल्ली ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ, कीमत 8.46 लाख रुपये

हैदराबाद। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) हैदराबाद और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हैदराबाद की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16.92 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 8.46 लाख रुपये बताई गई है।

जीआरपी के अनुसार, 29 जुलाई को सुबह करीब 9.30 बजे हैदराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 के प्रवेश द्वार के पास पुलिस टीम सामान्य जांच कर रही थी। इसी दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को दो बैगों के साथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश सिंह (20 वर्ष), पिता शिव शंकर सिंह, निवासी नहोरा, जौनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी मजदूरी करता है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नई दिल्ली में साड़ी का कारोबार करने के दौरान जाफर नामक गांजा तस्कर के संपर्क में आया था। जाफर ने उसे विशाखापट्टनम से नई दिल्ली तक गांजा पहुंचाने के लिए प्रति चक्कर 15 हजार रुपये देने का लालच दिया था।

आरोपी के अनुसार, 26 जुलाई को वह विशाखापट्टनम पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात जाफर से हुई। 28 जुलाई को जाफर ने मनीष नामक व्यक्ति के माध्यम से उसे दो बैगों में गांजा दिया, जिसे नई दिल्ली के नांगलोई निवासी मियां को पहुंचाना था।

आकाश और मनीष विशाखापट्टनम से गोदावरी एक्सप्रेस में सवार होकर 29 जुलाई की सुबह हैदराबाद पहुंचे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आकाश को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से दो बैगों में रखे 16.92 किलोग्राम गांजा (कुल 14 पैकेट) और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया। इस मामले में अपराध संख्या 112/2026 के तहत स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मामले में अन्य आरोपी जाफर (पश्चिम बंगाल), मियां (पश्चिम बंगाल) और मनीष (बिहार) फरार बताए गए हैं।

इस कार्रवाई में जीआरपी हैदराबाद के निरीक्षक बी. प्रवीण कुमार, उप निरीक्षक ई. श्रीनिवास, आरपीएफ हैदराबाद के उप निरीक्षक नवीन और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेलवे एवं सड़क सुरक्षा महानिरीक्षक के. रमेश नायडू, आईपीएस, सिकंदराबाद रेलवे पुलिस अधीक्षक डॉ. वाई. साई शेखर, आईपीएस और सिकंदराबाद शहरी रेलवे पुलिस उपाधीक्षक एस.एन. जावेद ने कार्रवाई में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की तथा उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की।

अजीत प्रजापति जिलाध्यक्ष-भाजपा जौनपुर की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

गोविंद मिश्रा अवर अभियंता II मर्चेन्ट नेवी, महाराष्ट्र की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!