Trending

Jaunpur News : बिहार पीसीएस में चयनित कीर्ति यादव हुई सम्मानित

Naya Savera Network
जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के  रेहटी  बनपुरवा गांव की निवासी कीर्ति यादव का बिहार पीसीएस में आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी की पद पर चयन होने पर उनको त्रिलोचन महादेव बाजार में विनय वर्मा के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। विदित हो कि कीर्ति यादव की शिक्षा- दीक्षा सीएचएस (बीएचयू) से हुआ।  उन्होंने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में किया। 
कीर्ति ने बताया कि उनकी सफलता में उनकी माता सुशीला यादव का सबसे बड़ा योगदान रहा है। साथ ही साथ उनके गुरुजनों एवं भाई और बहन का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।अभी उनका लक्ष्य यूपीएसी परीक्षा पास करने की है जिसके लिए वह बहुत लगन और समर्पण के साथ मेहनत कर रही है। कीर्ति यादव की पारिवारिक पृष्ठभूमि बहुत ही साधारण रहा है। उनकी यह उपलब्धि जिले के उन छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें अपने मेहनत के बलबूते  साकार करने का हौसला रखते हैं।कीर्ति यादव  को जनपद की प्रतिभावान गायिका विदुषी वर्मा ने अपने आवास पर माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी चंदन सेठ, सुदर्शन मिश्रा, मयंक पटेल , संगम जायसवाल एवं अशोक यादव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!