बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के बीरभानपुर गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 25-26 में मेघावी छात्र छात्राओं को मंगलवार विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती उर्मिला सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। प्रबंधक उर्मिला सिंह ने छात्रों को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान कहा कि परिश्रम कभी बेकार नहीं होता है। इसलिए छात्रों को भविष्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए।
प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर कठोर परिश्रम करना चाहिए। प्रशस्ति पत्र पाते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। अंत में उपस्थित छात्रों में मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर पृथ्वीराज सिंह, जय प्रकाश सिंह, आलोक सिंह, शिवा सिंह, बलराम बारी, रत्नाकर सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। संचालन जितेन्द्र सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


