जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर-20) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने वाले धर्मापुर विकासखंड के गजना गांव निवासी युवा पहलवान सौरभ यादव का जनपद पहुंचने पर सम्मान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गोधना स्थित अपने आवास 'कैलाशपति' पर प्रख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने सौरभ यादव और उनके कोच अशोक सोनकर का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे जनपद के लिए गर्व और गौरव का विषय बताया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि सौरभ यादव ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर न केवल जौनपुर का, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता उसके निरंतर अभ्यास, दृढ़ संकल्प और मार्गदर्शकों के समर्पण का परिणाम होती है। सौरभ की उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कबीरुद्दीनपुर स्थित ज्ञान कुश्ती केंद्र में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक कुश्ती मैट उपलब्ध कराया था, तब खिलाड़ियों से केवल एक संकल्प लिया था कि वे अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर जौनपुर का नाम राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित करेंगे। आज सौरभ यादव ने रजत पदक जीतकर उस संकल्प को साकार कर दिखाया है।
ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि सौरभ यादव की यह ऐतिहासिक सफलता जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इससे खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा और अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे आकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और समाज का सहयोग मिले तो वे किसी भी मुकाम तक पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह हमेशा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनके हित में कार्य करते रहते हैं। उनके दरवाजे पर जो भी कोई गया वह खाली हाथ नहीं लौटा। इसके पीछे वह कहते हैं कि ईश्वर ने उन्हें शायद इसीलिए चुना है कि ताकि वह हर किसी की हरसंभव मदद कर सके और वह इस सिलसिले को जारी रखेंगे। ज्ञान प्रकाश सिंह जनपद में अनगिनत कार्य करवा चुके हैं और अभी भी यह सिलसिला जारी है।
इस अवसर पर कोच अशोक सोनकर ने भी खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सौरभ की सफलता पूरे प्रशिक्षण केंद्र और जनपद के लिए गर्व का विषय है तथा भविष्य में भी खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सौरभ यादव की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम और ऊंचा करेंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)