निर्भय सक्सेना
बरेली। मार्निग वाॅकर्स एवं योगा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में माॅडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पौधारोपण अवसर पर विभिन्न प्रजाति के 21 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध वर्ग के लोगों और समाजसेवियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्य भूषण डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि बृृ्क्ष पर्यावरण संरक्षण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । इसलिए बृक्ष धरती के हरे फेफड़े कहलाते हैं। उन्होने कहा कि हमें पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी समुचित देखभाल करनी चाहिए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता प्रदीप सक्सेना ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। पौधेहमें हमें फल, फूल, और बेशकीमती इमारती लकड़ी प्रदान करते हैं। मानव और बृक्ष दोनों अपने अस्तित्व के लिए एक- दूसरे पर निर्भर हैं।
इस अवसर पर सरदार गुरविंदर सिंह को बृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने उनका माल्यार्पण, उत्तरीय ओढ़ाकर और उन्हे स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर अनुराग खटटर, पिंकी कपूर, मनमीत सिंह, गुलशन गुलाटी, सचिन गुलाटी, मनोज सेठी, राजेन्द्र कुमार लाला, राजू, विटटू, पाली,दिननू , अंगद कोहली, रिंकू भाटिया, प्रतिपाल सिहं छाबडा, पवन चाॅदना, मनोज अरोडा, सुभाष कथूरिया, रंजीत सिंह काका, ओम प्रकाश अरोडा, अशवनी ओबराय, निर॔कार ओबराय, सत्य प्रकाश ओबराय, ए के जैन ए के माथुर एडवोकेट, आशा अरोडा, हरजिंदर सिंह मामें, गुलाटी, जितेंद्र कौर, रवि वर्मा, इन्द्र जीत सिहं, धीरज वर्मा, शैली, नरेश गुलाटी, राम अरोडा, अमर जीत सिंह, भूपेन्द्र एण्ड भूपेन्द्र, अमर जीत बग्गा आदि मौजूद रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)