Jaunpur News : उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन

Naya Savera Network
349 शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं
मछलीशहर, जौनपुर। उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 349 शिकायतें आईं। जिसमें किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ। सभी शिकायतों को संबंधित विभाग को इस निर्देश के साथ भेजा गया कि मौके पर जाकर दो सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट भेजी जाय।भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही।उपजिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम गठित कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में भूमि संबंधी अतिक्रमण, जलनिकासी एवं अन्य विवादों को मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, तहसीलदार हुसैन अहमद, खंड विकास अधिकारी अंजली भारतीय, नायब तहसीलदार एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!