एंबुलेस से लाई गई सीएचसी, 5 घंटे चला इलाज
मछलीशहर, जौनपुर। सोमवार को तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में आई सुजानगंज की एडीओ सहकारिता शिल्पा की तबीयत अचानक खराब हो गई।उन्हें मौके पर उपस्थित सी एच सी मछलीशहर के अधीक्षक डॉ0 अजय सिंह तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल लाए जहा उनका इलाज किया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ0 अजय सिंह के अनुसार उक्त महिला अधिकारी को सुबह 11बजे अचानक तहसील सभागार में चक्कर आ गया और वे बेहोश होकर गिर गई। उनके गिरते ही अफरा तफरी मच गई। अधीक्षक डॉ अजय सिंह,उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहा शाम साढ़े 3 बजे तक उनका इलाज किया गया। फिर उन्हें छुट्टी दी गई।
