Bareilly News : यूपी-उत्तराखंड जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य बने जीआरएम के रणवीर सिंह रावत

Naya Savera Network
एसओएफ ने ट्रॉफी, प्रशस्ति- पत्र और 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित
निर्भय सक्सेना
बरेली। गुलाब राय मांटेसरी स्कूल (जीआरएम) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड शाखा के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड जोन के लिए प्रतिष्ठित "एसओएफ बेस्ट जोनल प्रिंसिपल अवॉर्ड 2025-26" से सम्मानित किया गया है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एस ओ एफ) की ओर से प्रदान किए गए इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र तथा 10 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
जी आर एम विद्यालय ने गत शैक्षणिक सत्र में एसओएफ द्वारा हुए विभिन्न विषयों की ओलंपियाड परीक्षाओं में उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज कराई। विद्यालय के कुल 812 विद्यार्थियों ने विभिन्न ओलंपियाड में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत के नेतृत्व और शैक्षणिक योगदान को यह सम्मान मिला।
प्रधानाचार्य  रावत की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली एवं निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति, विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का भी सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर इसी प्रकार नई उपलब्धियां अर्जित करता रहेगा। 

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!