प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के 78वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
51 मेधावी छात्राओं को वितरित की गयी साइकिल
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी का जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्हें महिलाओं के उत्थान के लिए जिस भी रूप में देखें वह अद्वितीय है या यूं कहें की प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति हैं तो अतिशयोक्ति नहीं होगा। उक्त बातें क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा ने नगर के जंघई रोड पर स्थित द्विवेदी पैराडाइज स्कूल में आयोजित प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के 78 वे जन्मदिन समारोह में उपस्थित स्कूल की छात्राओं को मुख्य अतिथि से समबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी का जन्म स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक बड़े राजनीतिक परिवार से जरूर शुरू हुआ लेकिन उन्होंने राजनीति को प्राथमिकता देने के बजाय शिक्षा को प्राथमिकता दिया वह बहुत कम उम्र 22 वर्ष में ही देश का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवक्ता बनी और लगभग 32 वर्षों तक शिक्षण कार्य किया। इलाहाबाद की जनता की मांग पर उन्होंने सन 1995 राजनीति की ओर रुख किया और वह पहली बार निर्दल प्रत्याशी के रूप में भारी मतों से जीतकर इलाहाबाद की मेयर बनी उसके बाद फिर उन्होंने राजनीति में भी कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा वह चाहे कांग्रेस की राजनीति रही हो या भाजपा की वह अपने व्यक्तित्व कृतित्व एवं अपनी विशिष्ट कार्यशैली के बल पर हमेशा शिखर पर रही।
एक तरफ वह जहां महिला होते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ी वहीं दूसरी तरफ राजनीति में भी उन्होंने एक आदर्श स्थापित किया। प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने चाहे जिस भी क्षेत्र में कार्य किया वह हमेशा जरूरतमंदो , शोषितों , वंचितों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रही साथ ही उनका जीवन महिला सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा। वह हमेशा ही महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान को लेकर लड़ाइयां लड़ती रही और उनका हक तथा अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने सड़क से संसद तक संघर्ष किया। आज उनके 78 में जन्मदिन पर हम सभी उनके दीर्घायु होने , शतायु होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें शतायु करें और वह इसी प्रकार पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की बुलन्द आवाज बने। आज प्रोफ़ेसर रीता बहुगुणा जोशी के 78 वे जन्मदिन के अवसर पर आयोजक अभिषेक शुक्ला एवं सौरभ तिवारी द्वारा जो शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेधा का छात्राओं ने परिचय दिया है ऐसी जरूरतमंद एवं मेधावी 51 छात्राओं को जो साइकिल वितरण का कार्य कर रहे हैं वह अत्यन्त प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य है।
इसके पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी राकेश मिश्रा ने प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों को छात्राओं के बीच साझा किया और उनके साथ बिताए अपने छात्र जीवन के दिनों को याद किया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे एवं थानाध्यक्ष पवारा विनोद कुमार ने भी छात्राओं को स्कूल और समाज में आने वाले परेशानियो के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी और पुलिस विभाग से सहयोग के सम्बन्ध में बताते हुए उन्हें पुलिस सहायता के लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त किया। कार्यक्रम में कुल 51 छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा साइकिल प्रदान किया गया। अन्त में कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक शुक्ला ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मणीध मिश्रा एवं संचालन वरिष्ठ समाजसेवी राकेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा , थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर अश्वनी दुबे , थानाध्यक्ष पवारा विनोद कुमार , स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा समेत स्कूल के समस्त स्टाफ एवं छात्र तथा छात्राएं उपस्थित रहे।


