Jaunpur News : गैस टैंकर में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा

Naya Savera Network
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबेचक के पास हाईवे पर गुरुवार को गैस से भरे टैंकर में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रक चालक, उसके खलासी और टैंकर चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टैंकर चालक ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर बहुत तेज नहीं थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया, लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी को सामान्य चोटें आई हैं।

चालक ने आशंका जताई कि यदि टक्कर और अधिक जोरदार होती तो गैस से भरे टैंकर में बड़ा हादसा हो सकता था, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की संभावना थी। घटना के बाद दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया गया और यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!