जौनपुर। नेवढ़िया पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 10.08 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर सीतमसराय चौराहे पर संयुक्त चेकिंग की गई। इस दौरान कृष्ण मोहन मिश्रा निवासी गोपालगंज (बिहार) के कब्जे से 24 बोतल (375 एमएल) आइकोनिक व्हाइट अंग्रेजी शराब तथा पवन कुमार निवासी सिवान (बिहार) के कब्जे से 8 पीएम ब्रांड के छह टेट्रा पैक (180 एमएल) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 10.08 लीटर बताई गई है।
कार्रवाई आबकारी निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय, रितेश रंजन विद्यापति तथा नेवढ़िया थाने के उपनिरीक्षक शिवभंजन प्रसाद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)