जौनपुर। जिला कारागार में निरूद्ध एक बंदी को सांप द्वारा डंसने का मामला प्रकाश में आया है। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय ताज मोहम्मद पुत्र सुहेल निवासी बड़ा गांव थाना शाहगंज को स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले में शनिवार को चालान किया था। बताते हैं कि रविवार की देर रात बैरक में सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर बंदी रक्षकों द्वारा उसे आनन फानन जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखकर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी भेज दिया। इस संबंध जेल अधीक्षक ने फिलहाल कोई जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया।

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Contact-9956972861,%209956973761.jpg)