Jaunpur News : पांच दिवसीय तकनीकी बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन

Naya Savera Network
रतन लाल आर्य
बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण हाल में बकरी पालन तकनीकी विषय पर पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनपद के 25 कृषकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बकरी पालन से संबंधित आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त करतें हुए प्रशिक्षण में भाग लिया।

 प्रशिक्षण समापन पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करतें हुए कृषकों को बकरी पालन से संबंधित विभिन्न तकनीकी जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. हरिओम वर्मा ने बकरियों के आहार प्रबंधन, प्रमुख रोगों एवं उनके निदान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. रुपेश सिंह ने बकरियों के आवास प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। 


वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सोनकर ने बकरियों के प्रजनन एवं वैज्ञानिक रखरखाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जबकि डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बकरियों के टीकाकरण एवं रोगों की रोकथाम विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बकरियों के लिए वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता एवं चारा प्रबंधन के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण पश्चात प्रतिभागी कृषकों का मूल्यांकन एवं अर्जित ज्ञान का प्रभावी ढंग से उपयोग करने एवं बकरी पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!