Azamgarh News : टेलीग्राम के झांसे में आकर साइबर अपराधियों को दिया बैंक खाता, आजमगढ़ साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

Naya Savera Network
Azamgarh News : टेलीग्राम के झांसे में आकर साइबर अपराधियों को दिया बैंक खाता, आजमगढ़ साइबर सेल ने किया गिरफ्तार


आजमगढ़। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ साइबर सेल ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराकर ठगी की रकम निकालने और दूसरे खातों में भेजने का काम करता था। पुलिस ने उसके पास से एक आईफोन-16, तीन एटीएम कार्ड और साइबर ठगी से जुड़े 2,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्ध बैंक खाते की जांच से खुला मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में "साइबर ठगी के जड़ में वार" अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम की टीम एक संदिग्ध बैंक खाते और राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायत की जांच कर रही थी।

जांच के दौरान बैंक खाते के खाताधारक यशवीर सिंह को पूछताछ के लिए साइबर सेल बुलाया गया। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

टेलीग्राम के जरिए साइबर अपराधियों से हुआ संपर्क

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका संपर्क टेलीग्राम के माध्यम से साइबर अपराधियों से हुआ था। अपराधियों ने उसे जल्दी और अधिक पैसा कमाने का लालच दिया। इसके बाद उसने अपना बैंक खाता उनके इस्तेमाल के लिए दे दिया।

साइबर ठगी से लोगों के खातों से निकाली गई रकम सबसे पहले उसके बैंक खाते में भेजी जाती थी। इसके बाद वह एटीएम से पैसे निकालता, अपना कमीशन रखता और बची हुई रकम अपराधियों के बताए गए अन्य बैंक खातों में सीडीएम मशीन के जरिए जमा कर देता था।

बैंक ने खाता होल्ड किया तो टूटा संपर्क

आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बाद बैंक ने उसके खाते को संदिग्ध लेनदेन के कारण होल्ड कर दिया। इसके बाद साइबर अपराधियों से उसका संपर्क भी समाप्त हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से बरामद 2,020 रुपये भी साइबर ठगी की रकम का हिस्सा हैं।

मोबाइल और एटीएम कार्ड हुए बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक काले रंग का आईफोन-16, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल पेमेंट बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के तीन एटीएम कार्ड तथा 2,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन, बैंक खातों और डिजिटल गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है ताकि साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2), 318(4), 319(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

पुलिस की आम लोगों से अपील

आजमगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, ओटीपी या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी किसी भी व्यक्ति को न दें। साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराना भी कानूनन अपराध है। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो वह तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!