Jaunpur News : ऑटो लूटकांड का खुलासा, लूटी गई ऑटो बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network
जौनपुर। केराकत थाना पुलिस ने ऑटो लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए लूटी गई ऑटो बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर निवासी आकाश कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता काशीनाथ वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर ऑटो लेकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने त्रिलोचन महादेव जाने के लिए ऑटो बुक किया। वहां पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने सोहनी गांव के पास नहर मार्ग पर ऑटो रुकवाया और चालक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ऑटो लूटकर फरार हो गए। घटना में चालक के पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई थीं।

मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने शुक्रवार तड़के खड़हर डगरा फाटक के पास से शिवम यादव निवासी भदेवरा, थाना गौराबादशाहपुर और लकी सिंह निवासी परमानंदपुर, थाना केराकत को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई ऑटो रिक्शा (संख्या यूपी 65 केटी 6404) भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव, उपनिरीक्षक शिवानंद वर्मा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!