Jaunpur News : मतदेय स्थलों के पुनर्गठन पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

Naya Savera Network


जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (पुनर्गठन) से संबंधित प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक सुझाव और शिकायत का परीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। जिन मामलों में संशोधन आवश्यक हो, वहां नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सभी आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मतदेय स्थलों का पुनर्गठन किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में विधायक शाहगंज रमेश सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!