Mumbai News : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को मिली नई सौगात

Naya Savera Network

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को घाटकोपर के असल्फा क्षेत्र में सामाजिक सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं श्री साई श्रद्धा प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क व्हीलचेयर वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को बेहतर गतिशीलता उपलब्ध कराना, उनके दैनिक जीवन को सरल बनाना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, उनके परिजन, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। व्हीलचेयर प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। कई लाभार्थियों ने कहा कि इस सहायता से उनके दैनिक जीवन की अनेक कठिनाइयाँ कम होंगी और वे पहले की तुलना में अधिक सहजता से अपने कार्य कर सकेंगे। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए आयोजकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री साई श्रद्धा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन को केवल औपचारिक रूप से मनाने के बजाय समाजहित और जनसेवा के कार्यों के माध्यम से मनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। दिव्यांगजनों को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयोजक राजेश दुबे, अध्यक्ष रेखा राजेश दुबे तथा सचिव सत्यम दुबे का विशेष योगदान रहा फाउन्डेशन की तरफ से मिले सहयोग के लिए संयोजक, अध्यक्ष का आभार प्रकट करता हूं शुभ्रांशु दीक्षित ने आगे कहा कि शिवशक्ति सेवा फाउंडेशन और श्री साई श्रद्धा प्रतिष्ठान भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांग सहायता, महिला सशक्तिकरण तथा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करते रहेंगे। उन्होंने समाज के सक्षम नागरिकों, उद्योगपतियों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे ऐसे मानवीय अभियानों में आगे आकर सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों संस्थाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों, दानदाताओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। "सेवा ही सच्ची मानवता है" के प्रेरणादायी संदेश के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन समाज में सेवा, संवेदनशीलता और जनकल्याण की भावना को सशक्त करने वाला एक सराहनीय प्रयास बनकर उभरा।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!