Jaunpur News : घर से 300 मीटर दूर अधेड़ व्यक्ति मृत मिला

Naya Savera Network

दहशत के कारण हार्ट अटैक आने की संभावना 
मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम रसूलपुर निवासी एक अधेड़ व्यक्ति अपने घर से तीन सौ मीटर दूर मृत पाया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि दहशत के कारण हार्ट अटैक आने से व्यक्ति की मौत हुई है। बताया गया कि ग्राम रसूलपुर निवासी राम आश्रय सरोज 60 वर्ष पुत्र मेवा लाल सरोज रसूलपुर स्थित नहर की पटरी पर मांस मछली बेचने की दुकान संचालित करता था। 

मंगलवार को लगभग 3:00 बजे वह अपने घर से निकाला और जैसा कि ग्रामीणों का कहना है कि वह संभवत लकड़ी बनने गया था।बाद में कुछ लोगों ने उसे आम के वृक्ष के नीचे  गिरा पड़ा देखा। इसके बाद घर वालों को सूचना दी गई घरवाले मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। 

ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार हुसैन अहमद मौके पर पहुंचे और उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारण शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह घर वालों को दी ।लेकिन घर वाले तैयार नहीं हुए। तहसीलदार और ग्रामीण ने बताया की मृतक जब आम के पेड़ के नीचे लड़कियां बन रहा था संभव तो इस समय बिजली गिरी, जिसके कारण दहशत में आकर उसे हार्ट अटैक आ गया। मृतक परिजनों का अचानक हुई इस घटना के कारण रो-रो कर बुरा हाल है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!