Jaunpur News : सोने के बिस्किट के चक्कर में गवा दी सोने की चैन और अंगूठी

Naya Savera Network
पैदल जा रही महिला को ठगो ने बनाया निशाना ,आभूषण लेकर फरार
मछलीशहर, जौनपुर। नगर के चुंगी चौराहे पर पैदल जा रही  पवारा की महिला को ठगो ने अपने झांसे में लेकर सोने का नकली बिस्किट देकर सोने की चैन और अंगूठी ले ली। जब तक महिला को घटना का आभास होता इससे पहले मौके से फरार हो गए। पँवारा गाँव निवासी देवेंद्र दूबे ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उनकी मा पान कुमारी तेईस जुलाई को अपने मायके बड़ेरी जा रही थी। वह मछलीशहर नगर के चुंगी चौराहे पर पहुंचीं थी कि तीन लोग बाइक से उनके पास पहुँचे। दो लोग बाईक से उतरकर उन्हें किनारे ले गए। जहाँ उन्होंने एक सोने का बिस्किट देते हुए माँ से कहा इसे आप रखिये। उनसे 11 ग्राम की सोने की चैन और सात ग्राम की सोने की अँगूठी उसके बदले में लेकर चले गए। उनके जाने के बाद वहां लोग इकठ्ठा हो गए।सीसीटीवी फुटेज में युवकों की पहचान नहीं हो पाई।माताजी को उनके द्वारा दिया गया सोने का बिस्किट नकली साबित हुआ है। जिसे कोतवाली लेकर पहुंचे।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी सहित अन्य माध्यम से ठगों की खोजबीन की जा रही है।

आरिफ अंसारी पत्रकार पूर्व संवाददाता - डी. डी. मेट्रो न्यू दिल्ली दूरदर्शन केंद्र लखनऊ की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!