Mumbai News : उत्तर भारतीय संघ के संस्थापक बांकेराम तिवारी का जीवन समाज के लिए प्रेरणा : संजय सिंह

Naya Savera Network
मुंबई। उत्तर भारतीय संघ, मुंबई द्वारा संस्थापक एवं पूर्व महामंत्री स्वर्गीय बांकेराम तिवारी की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर “प्रेरणा दिवस” का आयोजन हिंदी बाल विद्या मंदिर, पाइप लाइन, धोबी घाट, असल्फा, घाटकोपर (पश्चिम), मुंबई में पूरी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय बांकेराम तिवारी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर. एन. सिंह ने भी स्वर्गीय बांकेराम तिवारी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके समाज और संगठन के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बांकेराम तिवारी का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, सादगी, अनुशासन और दृढ़ निश्चय का अनुपम उदाहरण है। उनके जीवन से हम सभी को निरंतर प्रेरणा मिलती है। उनके बताए हुए आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य स्वर्गीय बाबू आर. एन. सिंह ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में सफलतापूर्वक किया। उनके नेतृत्व में उत्तर भारतीय भवन, विद्यालय, महाविद्यालय, अतिथि गृह तथा कैंसर रोगियों एवं समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अनेक जनहितकारी कार्यों का विस्तार हुआ। स्वर्गीय बांकेराम तिवारी जी सादगी और दृढ़ निश्चय के प्रतीक थे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और समाजहित में निरंतर कार्य करते रहें। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें रमेश बहादुर सिंह (उपाध्यक्ष), देवेंद्र तिवारी (महामंत्री), अजय कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष), नंदलाल उपाध्याय (प्रवक्ता), अमरजीत सिंह (कार्यसमिति सदस्य), प्रह्लाद पांडे (कार्यसमिति सदस्य), शिवदत्त सिंह (पूर्व महामंत्री), जसवंत यादव (लालबाग शाखा अध्यक्ष), जय सिंह (लालबाग), राजेश सिंह, आदित्य सिंह, अजय आर. सिंह, प्रिया संजू सिंह (प्रधानाचार्या), निर्मला पाल तथा विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!