Jaunpur News : शीशम के पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, गांव में मची सनसनी

Naya Savera Network
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में गुरुवार सुबह घर के सामने शीशम के पेड़ से एक 55 वर्षीय मजदूर का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
गांव निवासी राय साहब चौहान का शव सुबह उनके घर के सामने शीशम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शीशम के पेड़ से लटके शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार राय साहब चौहान ईंट भट्टों पर मजदूरी करते थे। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि मृतक करीब दस दिन पूर्व वाराणसी स्थित एक ईंट-भट्टे से गांव लौटे थे। इसके बाद वह गांव में ही मजदूरी कर रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!