Jaunpur News : सैनिकों के अटूट हौसले व राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है कारगिल दिवस:बृजेश

Team NSN
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में शान से मना कारगिल विजय दिवस 

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस,शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से शुरू हुई।तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल,प्रधानाचार्या मंजुला पाण्डेय व समन्वयिका अंजली सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

इस बाबत प्रबंधक बृजेश जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, "कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक तारीख नहीं है, बल्कि यह हमारे सैनिकों के अटूट हौसले और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। हमें अपने सैनिकों पर गर्व होना चाहिए और उनके दिखाए अनुशासन व देशप्रेम के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर सुरभि सिंह, शाल्वी सिंह, अंकिता सोनी, रीमा, संगीता चौहान, उजाला निषाद, श्रुति जायसवारा, ज्योति गिरि, महक सोनी, साहेबा,आरती मौर्या, तहनियत,हर्ष गुप्ता, आशीष गुप्ता,अवनीश गिरि,रोहन मौर्या, शहजादे,सौभाग्य जायसवाल समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें|

श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर  प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह  प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!