Jaunpur News : गोपालापुर समिति पर यूरिया खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। तहसील क्षेत्र के गोपालापुर सरकारी खाद समिति पर मंगलवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट गई। क्षेत्र के कई सरकारी केंद्रों पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान यहां पहुंचे। किसानों ने बताया कि बासापुर, अढ़नपुर, मुंसीपुर और ठाठर समेत कई समितियों पर यूरिया खाद समाप्त हो चुकी है, जिससे उन्हें कई दिनों से इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। धान की रोपाई और सिंचाई के बाद फसल में यूरिया का प्रयोग आवश्यक होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में किसान गोपालापुर समिति पहुंचे और कतार में लगकर खाद प्राप्त किया। समिति के सचिव नवनीत सिंह ने बताया कि गोपालापुर समिति पर फिलहाल यूरिया खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सभी किसानों को क्रमवार खाद वितरित की जा रही है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। इससे किसानों को काफी राहत मिली है।

युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

राम आधार सिंह महाविद्यालय आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!