जौनपुर से कादीपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू

Naya Savera Network
जौनपुर। जौनपुर डिपो ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए शाहगंज मार्ग से कादीपुर तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। नई बस सेवा शुरू होने से प्रतिदिन 100 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित, सस्ता और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। अब तक इस मार्ग पर सीधी रोडवेज बस उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे अधिक किराया और असुविधा का सामना करना पड़ता था। नई बस प्रतिदिन शाम 4 बजे जौनपुर से रवाना होकर शाम 6:30 बजे कादीपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में सुबह 7 बजे कादीपुर से चलकर सुबह 10:30 बजे जौनपुर पहुंचेगी। जौनपुर डिपो की एआरएम स्नेहलता ने बताया कि नई सेवा से यात्रियों की यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होगी। वर्तमान में जौनपुर डिपो की 107 बसें प्रदेश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए संचालित हो रही हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!