Jaunpur News : स्कूल में बड़ी लापरवाही, दो घंटे तक ताले में बंद रहा मासूम छात्र

Naya Savera Network
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय परियावा बनपुरवा में शिक्षकों की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के दोनों शिक्षक कक्षा-1 के एक मासूम छात्र को स्कूल के अंदर ही छोड़कर मुख्य गेट पर ताला लगाकर घर चले गए। बच्चा करीब दो घंटे तक विद्यालय के भीतर बंद रहा।

परिजनों ने जब बच्चे की तलाश शुरू की तो वह स्कूल के अंदर बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना संबंधित शिक्षकों को दी। सूचना मिलने पर शिक्षक वापस विद्यालय पहुंचे और ताला खोलकर बच्चे को बाहर निकाला।

घटना से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि शिक्षकों की लापरवाही से बच्चे की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!