Jaunpur News : पहले शादी से इनकार, दुष्कर्म का आरोप लगाने पर हुआ तैयार

Naya Savera Network

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाह तय होने के बाद किन्हीं कारणों से युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। जिस युवती से शादी तय हुई थी उसने थाने में तहरीर देकर उसके एवं मित्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। थाने में हुई पंचायत में युवक के शादी के लिए राजी हो जाने पर मामला रफा-दफा हो गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार को अपने पिता के साथ थाने पर पहुंची। तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की रात अपने मंगेतर के बुलाने पर वह घर से बाहर आई। उसके साथ मेरे ही गांव का उसका एक मित्र भी था। दोनों ने उसे घर से कुछ दूर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई।
पुलिस का कहना है कि आरोपित दूसरे गांव के युवक के साथ युवती का विवाह होना तय हुआ था। बाद में किसी कारणवश युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद युवती ने तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की। आरोपित युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसी दौरान मंगेतर युवती से विवाह करने के लिए सहमत हो गया। युवती के भी रजामंद हो जाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया युवक व युवती दोनों बालिग हैं। उनका विवाह पूर्व निर्धारित था। सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर मिलने के बाद पूछताछ के दौरान मंगेतर के शादी के लिए सहमत हो जाने पर मामला समाप्त हो गया।


ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!