Jaunpur News : जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई के विरोध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Naya Savera Network
जौनपुर। रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जौनपुर इकाई ने जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में अंतिम न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि जब तक न्यायालय में मामले का अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए तथा कानून के दायरे में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय को केवल इमारतों का समूह नहीं, बल्कि हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान बताया।

इस दौरान जिला महासचिव शाहनेयाज़ अहमद, जिला सचिव कामरान अहमद, संयुक्त सचिव के.डी. अंसारी, कलीम हाशमी, मोहम्मद अकरम, उमानाथ गौतम, मजनू राम गौतम, शाहआलम, रुद्र यादव, शाहज़मान, जावेद अज़ीम, डॉ. इरशाद अंसारी, जुनैद हाशमी, मोहम्मद माज, अम्लेश राजभर, आज़ाद, नसीम तथा सलाउद्दीन हाशमी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर  प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह  प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!