Jaunpur News : चार दिन बाद हुई झमाझम बारिश, उमस से राहत

Team NSN
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में चार दिनों से बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया था। सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज के साथ करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। लगातार बारिश नहीं होने से धान की रोपाई वाले खेतों में नमी कम होने लगी थी। धान समेत अन्य फसलें मुरझाने लगी थीं। वहीं औसत से कम बिजली आपूर्ति के कारण किसान समय पर सिंचाई भी नहीं कर पा रहे थे, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई थी। सोमवार को हुई बारिश ने खेतों को नई संजीवनी दी और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। खुआवा गांव निवासी उदयभान सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी के कारण दिनचर्या प्रभावित हो गई थी। बारिश होने से मौसम तो सुहावना हुआ ही, खेतों को भी पर्याप्त नमी मिल गई। वहीं किसान आशाराम पांडेय और प्रेम सागर मौर्य ने कहा कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह समय-समय पर हल्की या मध्यम बारिश होती रही तो धान की फसल को पर्याप्त लाभ मिलेगा और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक प्रो. श्री प्रकाश सिंह अध्यक्ष - प्रबंध समिति प्रो. राम आसरे सिंह प्राचार्य की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!