Jaunpur News : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, 12 वर्षीय भांजा गंभीर घायल

Naya Savera Network
मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के अरुआवां गांव निवासी 23 वर्षीय अनु उर्फ आदित्य गौतम की रविवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका 12 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आपको बता दें कि अनु उर्फ आदित्य गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम अपने भांजे अंश (12) पुत्र राजनाथ गौतम को बाइक से लेकर गुलजारगंज बाजार गए थे। वापस लौटते समय रविवार करीब एक बजे प्रतापगढ़ के पास हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने अनु उर्फ आदित्य को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंश को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे वाराणसी ले जाने के बजाय एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!